प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड रुड़की के न्याय पंचायत पनियाला चंदापुर ग्राम पंचायत रसूलपुर में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं से 483 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया और 736 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस शिविर में कुल 4112 क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 समस्याएं दर्ज कराईं,जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रमुख समस्याओं में भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्युत विभाग के बिल,जलभराव,चकरोड़ और साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। शेष शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।उपाध्यक्ष,समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं,ताकि ग्रामीण सीधे अपने द्वार पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में ग्रामीण शिविर में शामिल हुए और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।राज्य मंत्री द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया गया।अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है,उन्हें तत्परता से निस्तारित किया जाए। शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा,खंड विकास अधिकारी सुमन कोठियाल,क्षेत्र के ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Spread the love