प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पाबौ विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बूंगा में ग्राम प्रधान मोनिका देवी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला एवं सुपरवाइजर पुष्पा द्वारा बालिका जन्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम क्षेत्र में जन्मी बालिकाओं बेबी वैष्णवी,आराध्या एवं यामिनी के घर जाकर उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा बधाई गीत गाकर बालिकाओं के जन्म की खुशी साझा की गयी तथा परिवारजनों को बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना,लैंगिक समानता को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता फैलाना रहा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना देवी,गुड्डी देवी,सरिता देवी,कांति देवी एवं मोनिका देवी सहित महिला मंगल दल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
Spread the love