प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम पौण्डुला बैंड से अमरोली कंडोली मैखंडी मोटर मार्ग को मैखंडी से जोड़ने के लिए मिसिंग लिंक मार्ग के नव निर्माण कार्य द्वितीय चरण का शिलान्यास देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। इस सड़क परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के अंतर्गत 2.75 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण किया जाएगा,जिस पर 104.06 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मार्ग के पूरा होने पर पौण्डुला बैंड,अमरोली,कंडोली और मैखंडी सहित आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों को शिक्षा,स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच में आसानी होगी तथा आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना प्राथमिकता है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुंवर,ठेकेदार संघ अध्यक्ष देवेंद्र बुटोला सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love