प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत जी राम जी की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आदिती पैलेस में किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट रहे।कार्यक्रम में जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ की गई। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यशाला को संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जानकारी दी कि यह जिला स्तरीय कार्यशाला है,जबकि 25 जनवरी को पौड़ी में विकसित भारत जी राम जी का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा,जिसमें जिले,मंडल और विकासखंड स्तर के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके साथ ही 27 जनवरी से 10 फरवरी तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण आत्मनिर्भरता,रोजगार और आजीविका को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है,जिसका उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि मनरेगा समाप्त नहीं की गई है,बल्कि इसे अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 15 दिन तक रोजगार न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है और रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्थायी और उत्पादक ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल सुरक्षा,ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर,आजीविका से जुड़े संसाधन और आपदा निवारण को प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। योजना के संचालन में बायोमेट्रिक सत्यापन,मोबाइल आधारित निगरानी,रियल टाइम डैशबोर्ड और एआई आधारित विश्लेषण जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्ष में दो बार सोशल ऑडिट अनिवार्य किया गया है।कार्यक्रम के समापन पर जिला महामंत्री महिपाल नेगी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया। कार्यशाला में महेंद्र भट्ट,कमल किशोर रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला,महिपाल नेगी,गणेश भट्ट,संपत रावत,गिरीश पैन्यूली,प्रमिला भंडारी,गणेश राठी नेगी,जगमोहन नेगी,नरेंद्र टम्टा,अनिल भंडारी,पूर्णिमा नेगी,अशोक डुकलान,मधु खुगशाल,रजनी रावत,रमेश मंद्रवाल,संजय गुप्ता,दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर सहित अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love