Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।खेल महाकुम्भ 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हरिद्वार जनपद में चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 19 जनवरी 2026 को अण्डर-14 और अण्डर-19 बालक वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र,भगत सिंह चौक के निकट,रानीपुर हरिद्वार में किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पांडे ने बताया कि चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी खेल महाकुम्भ 2025 मुकेश कुमार भट्ट की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 20 जनवरी 2026 को अण्डर-14 और अण्डर-19 बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र,हरिद्वार में किया जाएगा।चयन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी बहादरबाद सोनू कुमार,बास्केटबॉल सचिव संजय चौहान सहित आलोक,मनोरम,लक्ष्य,शिवम,खेल प्रशिक्षक मुद्रसीम अली और विभिन्न खेल संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp