प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।लक्सर क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।दिनांक 19 जनवरी 2026 को ग्राम सेठपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को समीर नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 71/26 पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया गया।पुलिस टीमों की सतर्कता और मेहनत के परिणामस्वरूप नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी समीर पुत्र सत्तार अली निवासी ग्राम सेठपुर,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार को दिनांक 20 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और नाबालिग को आवश्यक सुरक्षा व सहायता प्रदान की गई है। पुलिस टीम,महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी,कांस्टेबल मोहित खन्तवाल,कांस्टेबल अक्षय तोमर,महिला होमगार्ड सरस्वती।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।लक्सर क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।दिनांक 19 जनवरी 2026 को ग्राम सेठपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को समीर नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 71/26 पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया गया।पुलिस टीमों की सतर्कता और मेहनत के परिणामस्वरूप नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी समीर पुत्र सत्तार अली निवासी ग्राम सेठपुर,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार को दिनांक 20 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और नाबालिग को आवश्यक सुरक्षा व सहायता प्रदान की गई है। पुलिस टीम,महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी,कांस्टेबल मोहित खन्तवाल,कांस्टेबल अक्षय तोमर,महिला होमगार्ड सरस्वती।