Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।सोशल मीडिया पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर लगातार बनी हुई है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई,जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में भय का माहौल बनाता दिखाई दे रहा था। वीडियो को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायतें भी सामने आ रही थीं,जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो की पहचान की गई,जिसमें वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह,निवासी मोहनपुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश,हाल निवासी गली नंबर-1 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार वीडियो में पिस्टल का प्रदर्शन करता पाया गया। प्रकरण में अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपी को उसके निवास स्थान पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर व्यू और वायरल होने के उद्देश्य से प्लास्टिक और रबर की बनी नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाया था। पिस्टल की जांच करने पर वह पूरी तरह नकली पाई गई।आरोपी द्वारा इस भ्रामक वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया,जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष उत्पन्न हुआ और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी को कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।नाम व पता आरोपी:वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह स्थायी पता: मोहनपुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश वर्तमान पता: गली नंबर-1 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, पुलिस टीम:अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,कांस्टेबल आलोक नेगी,कांस्टेबल कपिल कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp