प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा बरामद किया है। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की। इस दौरान एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा,जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब,निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान,कोतवाली ज्वालापुर,जनपद हरिद्वार बताया। कमरे में रखे दो प्लास्टिक के कट्टों की जांच करने पर कुल 133 गट्टू अवैध चाइनीज मांझा बरामद हुआ।बरामद चाइनीज मांझा को मौके पर ही सील कर नमूना मोहर तैयार की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध चाइनीज मांझे की बिक्री के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।पुलिस टीम:वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर,हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद,कांस्टेबल गणेश तोमर,कांस्टेबल अमित गौड़,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,कांस्टेबल ताजबर सिंह,
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा बरामद किया है। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की। इस दौरान एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा,जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब,निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान,कोतवाली ज्वालापुर,जनपद हरिद्वार बताया। कमरे में रखे दो प्लास्टिक के कट्टों की जांच करने पर कुल 133 गट्टू अवैध चाइनीज मांझा बरामद हुआ।बरामद चाइनीज मांझा को मौके पर ही सील कर नमूना मोहर तैयार की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध चाइनीज मांझे की बिक्री के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।पुलिस टीम:वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर,हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद,कांस्टेबल गणेश तोमर,कांस्टेबल अमित गौड़,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,कांस्टेबल ताजबर सिंह,