प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस अवैध जुआ और सट्टे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध रूप से जुआ सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। अभियान के अंतर्गत 19 जनवरी 2026 की रात्रि को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिवलोक कॉलोनी गेट के अंदर खाली मैदान में झोपड़ी के पास कुछ व्यक्ति अवैध जुआ और सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूतेश कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी शिवलोक कॉलोनी सांई मंदिर के पास,कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार तथा विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन,9 रजिस्टर सट्टा पर्ची तथा ₹6300 नगद बरामद किए गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम:उप निरीक्षक मनदीप सिंह,हेड कांस्टेबल जगदेव सिंह,कांस्टेबल करम सिंह।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस अवैध जुआ और सट्टे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध रूप से जुआ सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। अभियान के अंतर्गत 19 जनवरी 2026 की रात्रि को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिवलोक कॉलोनी गेट के अंदर खाली मैदान में झोपड़ी के पास कुछ व्यक्ति अवैध जुआ और सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूतेश कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी शिवलोक कॉलोनी सांई मंदिर के पास,कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार तथा विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन,9 रजिस्टर सट्टा पर्ची तथा ₹6300 नगद बरामद किए गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम:उप निरीक्षक मनदीप सिंह,हेड कांस्टेबल जगदेव सिंह,कांस्टेबल करम सिंह।