Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जनपद में अवैध शराब और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। 19 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को कुल 102 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का के साथ पकड़ा। पहले आरोपी की पहचान मोहन लाल उर्फ मोनू पुत्र राजन,निवासी बैरागी कैंप,थाना कनखल,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है,जिसके कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब बरामद की गई।वहीं दूसरे आरोपी उदय पुत्र राजू गिहार,निवासी एसबीआई बैंक के सामने,कटहरा बाजार,कोतवाली ज्वालापुर,जनपद हरिद्वार के पास से 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम:कांस्टेबल सुनील शर्मा,कांस्टेबल अंकित कवि,कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल मनोज डोभाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp