प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टा खाईबाड़ी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। जांच और चेकिंग के दौरान 19 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने सट्टा खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोभित पुत्र राधेश्याम,निवासी मकान नंबर 931,विष्णु लोक कॉलोनी,कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन,डायरी तथा ₹1470 नगद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम:कांस्टेबल अमित गौड,कांस्टेबल राजेश बिष्ट।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टा खाईबाड़ी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। जांच और चेकिंग के दौरान 19 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने सट्टा खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोभित पुत्र राधेश्याम,निवासी मकान नंबर 931,विष्णु लोक कॉलोनी,कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन,डायरी तथा ₹1470 नगद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम:कांस्टेबल अमित गौड,कांस्टेबल राजेश बिष्ट।