प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 21 जनवरी 2026 को सामने आया,जब पीड़िता ने कोतवाली श्रीनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने हिंदू नाम बताकर पीड़िता से दोस्ती की और बहला-फुसलाकर उसे कमरे में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा करता रहा और ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगा।पैसे न देने पर आरोपी द्वारा अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। महिला अपराध से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नामजद आरोपी समीर जाफरी को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर जाफरी पुत्र शमशेर अली,निवासी अलकनंदा विहार श्रीनगर,मूल निवासी ग्राम व पोस्ट जटपुरा,थाना मंडावली,जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश),उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Spread the love