प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रुड़की क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बंद घरों और निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। दिनांक 19 जनवरी 2026 को वादी सुनील सैनी निवासी गंगोत्रीपुरम,शनिदेव मंदिर के निकट रुड़की द्वारा कोतवाली रुड़की में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि 12 जनवरी 2026 की रात उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा टाइल्स कटिंग की दो मशीनें,एक ड्रिल मशीन और बिजली के तार चोरी कर लिए गए थे। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा पंजीकृत किया गया।थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को गठित पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोनाली पार्क से आगे नहर पटरी के पास से दो शातिर चोरों को दबोच लिया।तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली पुत्र इकरार और समीर पुत्र मतीन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी भारतनगर क्षेत्र के निवासी हैं और कोतवाली रुड़की क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बरामदगी में दो टाइल्स कटिंग मशीन,एक ड्रिल मशीन,तांबे के तार के दो गुच्छे और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम मौजूद रही,उप निरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह,हेड कांस्टेबल यूनुस बेग,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल गुलबहार,कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल।
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रुड़की क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बंद घरों और निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। दिनांक 19 जनवरी 2026 को वादी सुनील सैनी निवासी गंगोत्रीपुरम,शनिदेव मंदिर के निकट रुड़की द्वारा कोतवाली रुड़की में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि 12 जनवरी 2026 की रात उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा टाइल्स कटिंग की दो मशीनें,एक ड्रिल मशीन और बिजली के तार चोरी कर लिए गए थे। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा पंजीकृत किया गया।थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को गठित पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोनाली पार्क से आगे नहर पटरी के पास से दो शातिर चोरों को दबोच लिया।तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली पुत्र इकरार और समीर पुत्र मतीन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी भारतनगर क्षेत्र के निवासी हैं और कोतवाली रुड़की क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बरामदगी में दो टाइल्स कटिंग मशीन,एक ड्रिल मशीन,तांबे के तार के दो गुच्छे और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम मौजूद रही,उप निरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह,हेड कांस्टेबल यूनुस बेग,कांस्टेबल राजेश देवरानी,कांस्टेबल गुलबहार,कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल।