प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत चौरास परिसर में एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को सीयूईटी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया की सही और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में डॉ.वरुण बर्थवाल,डॉ.कपिल पंवार और डॉ.गंभीर सिंह कठैत ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं को सीयूईटी परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया,परीक्षा स्वरूप और विषय चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी और गढ़वाल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चौरास परिसर स्थित आईटी विभाग में गठित सीयूईटी जागरूकता टीम ने 40 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ.कपिल पंवार ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती,जिसके कारण वे समय रहते सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी गुसाईं के निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीमें इससे पहले रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के 25 से अधिक विद्यालयों में भी सीयूईटी परीक्षा को लेकर जानकारी दे चुकी हैं।डॉ.वरुण बर्थवाल ने छात्र छात्राओं को बताया कि सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित है,इसलिए इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। वहीं डॉ.गंभीर सिंह कठैत ने फॉर्म भरते समय विश्वविद्यालय की मैपिंग को ध्यान में रखते हुए विषय चयन में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम में पौड़ी जनपद से आए विभिन्न शिक्षकों ने भी सीयूईटी प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर शिक्षिका दिव्या नौटियाल,कांति किमोठी,अमिता सिंह,अंजना सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 को लेकर विशेष जागरूकता और मार्गदर्शन अभियान चलाया जा रहा है,जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ना है।
Spread the love