प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।बिना किसी को बताए घर से चले गए एक युवक को चमोली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा अनहोनी टल गई,जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार उमेश चंद्र पुत्र गवरी लाल निवासी ग्राम सेमा थाना कोतवाली चमोली उम्र 24 वर्ष के घर से अचानक चले जाने की सूचना परिजनों द्वारा चौकी नन्दप्रयाग में दी गई थी। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को समझते हुए अपर उपनिरीक्षक जतन राणा और हेड कांस्टेबल शिव सिंह ने बिना समय गंवाए तत्काल युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया और जोखिम भरे स्थानों पर भी सतर्कता के साथ खोजबीन की।पुलिस की सूझबूझ और लगातार प्रयासों के चलते युवक को बगड़ पुल क्षेत्र से सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया और चौकी नन्दप्रयाग लाया गया।युवक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार रवैये की सराहना की। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से उनका परिवार बड़ी चिंता से बच गया। पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।पुलिस टीम,अपर उपनिरीक्षक जतन राणा,हेड कांस्टेबल शिव सिंह,
