Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रुड़की क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी 2026 को ढंडेरा निवासी हरीश चन्द्र शर्मा ने कोतवाली रुड़की में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग तीन बजे शिव चौक बुचड़ी फाटक के पास श्मशान घाट क्षेत्र से उनकी रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मामला दर्ज किया गया। मोटरसाइकिल चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान गोल चौराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिशान और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ढंडेरा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी,रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 मोटरसाइकिल,रजिस्ट्रेशन नंबर UK17U 9544,गिरफ्तार आरोपी,जिशान उम्र 27 वर्ष,हिमांशु उम्र 25 वर्ष,पुलिस टीम,उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह,हेड कांस्टेबल यूनुस बेग,कांस्टेबल गुलबहार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp