कोटद्वार शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पौड़ी पुलिस ने धर दबोचा
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 27 अप्रैल 2025 को आजिम,निवासी-लकड़ी पड़ाव द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि मेरी मोटर साइकिल संख्या UK15 8809 (बजाज डिस्कवर) को किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर अज्ञात पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया।जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी,सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर तंत्र की सूचना पर रात्रि में चैकिंग के दौरान उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अजय को रेलवे स्टेशन के पीछे पुराने डाकघर के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आवशयक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता अभियुक्त,अजय पुत्र धर्म सिंह उर्फ धर्मवीर, निवासी- कौड़ियां कैम्प,कोटद्वार पौड़ी।
Spread the love