Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय सुलह से रुद्रप्रयाग में 67 प्रकरणों का समाधान और 23 लाख से अधिक की वसूली

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग,सहदेव सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।सचिव/सिविल जज (सी.डि.),जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग रवि रंजन,द्वारा बताया गया कि राश्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 8 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 2ए60ए500ध्.समझौता राशि वसूल की गई।जिला जज,रूद्रप्रयाग सहदेव सिंह की पीठ द्वारा 22.वाद निस्तारण कर मुव.15,80,601/-समझौता राशि वसूल की गयी।सिविल जज(जू.डि.),रुद्रप्रयाग जतिन मित्तल की पीठ द्वारा कुल 27 वादों का निस्तारण कर मुव.5,25,100/-समझौता राशि वसूल की गयी।सिविल जज (जू.डि.),बाह्य न्यायालय ऊखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ द्वारा कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया।जिसमें कुल मुव.30,000/-समझौता राशि वसूल की गई इसके अतिरिक्त उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस विभाग रूद्रप्रयाग पुलिस उपाधिक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल,परिवहन विभाग रूद्रप्रयाग सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुलवन्त चौहान,समस्त अधिवक्तागणों एवं न्यायिक कर्मचारियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp