प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार खेल महाकुंभ 2025–26 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 (राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता) का शुभारंभ 24 जनवरी 2026 को योगाश्रम खेल परिसर,रोशनाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर हरिद्वार किरण जैसल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी एवं मलखम्ब एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया तथा खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।उद्घाटन समारोह में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चंद्र पाण्डेय,जिला क्रीड़ा अधिकारी सबाली गुरंग,प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी पौड़ी गढ़वाल पूनम मिश्रा,क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी रुड़की अनिल कुमार,बहादराबाद सोनू कुमार,भगवानपुर विक्रांत चौधरी,खानपुर आशीष,युवा कल्याण विभाग हरिद्वार के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र पुंडीर,खेल विभाग के जिला खेल समन्वयक गजेंद्र चौधरी सहित शिक्षा विभाग के लेखा एवं निरीक्षक तथा युवा कल्याण विभाग के अवैतनिक व्यायाम व खेल प्रशिक्षक एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।आयोजित प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल,टिहरी गढ़वाल,ऊधमसिंहनगर,नैनीताल,अल्मोड़ा,हरिद्वार एवं रुड़की संसदीय क्षेत्र से आए अंडर 14 एवं अंडर 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिताओं में मलखम्ब,रस्साकशी तथा गोली (कबड्डी) खेलों का आयोजन किया गया।रस्साकशी प्रतियोगिता अंडर 14 बालिका वर्ग के परिणाम,प्रथम स्थान-लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार,द्वितीय स्थान-राज्यसभा क्षेत्र देहरादून,तृतीय स्थान-राज्यसभा क्षेत्र हरिद्वार (रुड़की) खेल महाकुंभ के माध्यम से युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
Spread the love