प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जनपद में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।निर्देशों में महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा,सघन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने पर विशेष जोर दिया गया है। एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रत्येक समारोह के समय,स्थान और उसमें आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का पूरा विवरण संबंधित थाना स्तर पर उपलब्ध रखा जाए। प्रस्तावित कार्यक्रमों में संभावित भीड़ का आकलन कर पर्याप्त और प्रभावी पुलिस व्यवस्था तैनात की जाए। निर्देशों के अनुसार सभी महत्वपूर्ण समारोह स्थलों पर हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर के माध्यम से एंटी सबोटाज चेकिंग की जाएगी। थाना क्षेत्रों में स्थित महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से सुनिश्चित की जाएगी,ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार की तोड़फोड़ या अवांछनीय गतिविधि न कर सके। एसएसपी ने ऐसे स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए हैं,जहां अवांछित व्यक्ति रुक सकते हैं या छिपकर किसी प्रकार की हिंसक गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं। बस अड्डों,रेलवे स्टेशनों,सिनेमा घरों,होटलों,ढाबों और कस्बों में आकस्मिक चेकिंग कराई जाएगी तथा बम निरोधक दस्ता लगातार क्षेत्र में गश्त पर रहेगा। इसके साथ ही आमजन को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने तक संवेदनशील क्षेत्रों में उप निरीक्षक के नेतृत्व में मोबाइल पार्टियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही जनपद की सीमाओं पर 24 घंटे चेकिंग जारी रहेगी और थाना क्षेत्रों में गश्त एवं पिकेट को अलर्ट मोड में रखा जाएगा। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि गणतंत्र दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी थाना प्रभारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Spread the love