Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दबिश देकर ग्राम रुहालकी दयालपुर से इमरान पुत्र शराफत को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से जारी वारंट की तामील की जानी थी,जिसे पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में वारंटियों और वांछितों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार वारंटी इमरान पुत्र शराफत निवासी ग्राम रुहालकी दयालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान कोतवाली भगवानपुर,कांस्टेबल रविन्द्र राणा कोतवाली भगवानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp