Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर गोल भट्ट मोहनपुरा और मोहम्मदपुर से दोनों वारंटियों को पकड़ा। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे,जिनकी तामील की जानी थी।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार वारंटी,हिमांशु शर्मा पुत्र किशन लाल निवासी गोल भट्ट मोहनपुरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार,देवेंद्र कुमार पुत्र माधोराम निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम
उप निरीक्षक अंशु चौधरी,
कांस्टेबल शोभन चौहान,
कांस्टेबल रंगमोहन,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp