प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई। थाना श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कुलदीप पुत्र मन्नू सिंह,निवासी ग्राम कांगड़ी,थाना श्यामपुर को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 ट्रेटा पैक फ्रूटीनुमा मसालेदार माल्टा मार्का देशी शराब बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप पुत्र मन्नू सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम हेड कांस्टेबल बृजमोहन सिंह,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह।
Spread the love
प्रदीप कुमार श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई। थाना श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कुलदीप पुत्र मन्नू सिंह,निवासी ग्राम कांगड़ी,थाना श्यामपुर को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 ट्रेटा पैक फ्रूटीनुमा मसालेदार माल्टा मार्का देशी शराब बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप पुत्र मन्नू सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम हेड कांस्टेबल बृजमोहन सिंह,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह।