प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर विभिन्न पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया।अभियान के दौरान दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुनीर निवासी मोहल्ला टोली,कोतवाली मंगलौर को पकड़ा।आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।गिरफ्तार आरोपी मुनीर पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला टोली कोतवाली मंगलौर हरिद्वार,पुलिस टीम,कांस्टेबल मोहन पवार,कांस्टेबल उत्तम सिंह,
Spread the love
प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर विभिन्न पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया।अभियान के दौरान दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुनीर निवासी मोहल्ला टोली,कोतवाली मंगलौर को पकड़ा।आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।गिरफ्तार आरोपी मुनीर पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला टोली कोतवाली मंगलौर हरिद्वार,पुलिस टीम,कांस्टेबल मोहन पवार,कांस्टेबल उत्तम सिंह,