Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली के रूप में सम्मानित होने के बाद कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की टीम सम्मान स्वरूप प्राप्त ट्रॉफी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय पहुंची।टीम ने यह उपलब्धि साझा करते हुए ट्रॉफी को प्रस्तुत किया। कैंप कार्यालय में मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर के समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग के लिए टीम को ₹2500 के नगद इनाम और गुड इंट्री देने की घोषणा की गई। अधिकारियों ने कहा कि यह ट्रॉफी टीम की मेहनत,अनुशासन और समर्पित कार्यशैली का प्रतीक है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अन्य थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने थानों में और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी थानों को इसी तरह जनसेवा,कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए, ताकि हरिद्वार पुलिस भविष्य में भी ऐसे ही सम्मान हासिल करती रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp