Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना रिखणीखाल और कोतवाली पौड़ी पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान शराब की खरीद-फरोख्त में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 10 पेटी अंग्रेजी शराब और 2 पेटी बीयर बरामद की है। थाना रिखणीखाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने राधेश्याम निवासी मल्ली कोटद्वार को शराब बेचते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 8 पेटी अंग्रेजी शराब और 2 पेटी बीयर बरामद हुई। बरामद शराब में सोलमेट,मैकडॉवेल्स,रॉयल स्टैग,रॉयल चैलेंज और ओल्ड मंक सहित विभिन्न ब्रांड की बोतलें,हाफ और पव्वे शामिल हैं,साथ ही किंगफिशर बीयर के 42 कैन भी बरामद किए गए। वहीं कोतवाली पौड़ी पुलिस ने पाबो क्षेत्र से मातबर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 बोतल रॉयल स्टैग क्लासिक व्हिस्की और 52 पव्वे सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी
राधेश्याम पुत्र रघुनाथ सिंह,निवासी ग्राम सनेह,मल्ली कोटद्वार,जनपद पौड़ी गढ़वाल मातबर सिंह (59 वर्ष) पुत्र भागचंद सिंह,निवासी पाबो,जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस टीम रिखणीखाल,उप निरीक्षक पंकज तिवारी,हेड कांस्टेबल 265 शम्भू प्रसाद,हेड कांस्टेबल 81 उमेश कुमार,कांस्टेबल 207 भगत दास,कांस्टेबल 25 बलवंत सिंह,पुलिस टीम पौड़ी,उप निरीक्षक मुकेश गैरोला,हेड कांस्टेबल सुनील हिंदवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp