Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम,नशा,मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के पर्यवेक्षण में,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर के नेतृत्व में बाजार चौकी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2026 को बस अड्डा श्रीनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक चालक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जांच में पुष्टि होने पर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा वाहन संख्या UK 12TA 0522 बोलेरो मैक्स को सीज कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राजकुमार पुत्र सोहन सिंह निवासी देवगड़ी घडियालधार,कीर्तिनगर,जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम अ.उ.नि.विरेन्द्र वृज्वाल,हे.कानि.04 नापु राजूलाल,होगा.1388 जितेन्द्र पाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp