Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर में बाहरी युवकों द्वारा की गई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में हुई इस घटना में शामिल दिल्ली निवासी सात युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त दोनों कारों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2026 को कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत अदिति वैडिंग प्वाइंट के पास दो कारों में सवार कुछ बाहरी युवकों का स्थानीय युवकों से वाहन ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई और मारपीट की गई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल सभी बाहरी युवकों को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार संख्या DL 4CBE 8961 और DL 11 CE 3638 को सीज कर दिया गया है।‌ पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग कर अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अजय उबास 27 वर्ष निवासी पुरखुर्द दिल्ली,अभिषेक कौशिक 27 वर्ष निवासी प्रहलादपुर बांगर दिल्ली,विपिन मंद्रवाल 27 वर्ष निवासी भानियावाला डोईवाला देहरादून,विशाल वत्स 25 वर्ष निवासी निठारी दिल्ली,आकाश डबास 26 वर्ष निवासी लाडपुर दिल्ली,सागर 26 वर्ष निवासी कंजावला दिल्ली,मनीष 25 वर्ष निवासी छोटूराम पार्क प्रहलादपुर दिल्ली,पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp