Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में गंभीर घटना को लेकर कार्रवाई की गई। वादिया निवासी मंगलौर ने शिकायत की कि अरुण कुमार पुत्र कल्लू कश्यप,निवासी मोहल्ला मानक चौक,कस्बा मंगलौर ने जान से मारने की नीयत से उनके पिता पर गले पर चाकू से वार किया। इस मामले में कोतवाली मंगलौर में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक मंगलौर को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी अरुण कुमार को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम व पता:अरुण कश्यप पुत्र कन्नू कश्यप निवासी मोहल्ला मानक चौक कस्बा मंगलौर हरिद्वार,पुलिस टीम: निरीक्षक बलबीर सिंह,कांस्टेबल उत्तम,कांस्टेबल मोहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp