Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण टीम ने नैदानिक स्थापन अधिनियम के तहत विकासखंड पोखड़ा और एकेश्वर में अवैध रूप से संचालित अपंजीकृत क्लिनिक,मेडिकल स्टोर और झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा संचालित क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो ब्लॉकों में कुल 16 क्लिनिक और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिगांगना हेल्थ केयर सेंटर बिना ड्रग लाइसेंस और बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर संचालित पाया गया। वहीं आर.के.मेडिकल स्टोर पोखड़ा में वैधता समाप्त होने के बावजूद बिना नवीनीकरण के संचालन किया जा रहा था। इसके साथ ही बसंती मेडिकल स्टोर चौबट्टाखाल में बिना फार्मासिस्ट के संचालन और एक्सपायर दवाइयां भी पाई गईं। नौगावखाल में निरीक्षण के दौरान एक क्लिनिक में गौरव पांथरी नामक व्यक्ति द्वारा पैथोलॉजी लैब हेतु प्रयुक्त मशीन और टेस्ट वाइल्स अवैध रूप से रखे पाए गए। सभी निरीक्षित क्लिनिक और मेडिकल स्टोरों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए। ऐसे प्रतिष्ठानों पर नैदानिक स्थापन अधिनियम के तहत नोटिस और जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण टीम द्वारा गवांणी में देवभूमि जनरल ड्रग स्टोर और नौगावखाल में बंगाली चिकित्सक द्वारा संचालित क्लिनिक बंद पाए गए। इन्हें अधिनियम के तहत नियम और मानकों का अनुपालन न करने के कारण नोटिस प्रेषित किया जाएगा और संचालकों से अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में अपंजीकृत क्लिनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अपंजीकृत और नियमों के विरुद्ध संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर नैदानिक स्थापन अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी,चिकित्सा अधिकारी डॉ.आकाश रावत,फार्मेसी अधिकारी सीमा त्यागी और जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत निरीक्षण टीम में मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp