प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर जनपद में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश की स्वतंत्रता,एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले समस्त अमर शहीदों का भावभीनी श्रद्धा के साथ स्मरण किया गया। शहीद दिवस के मौके पर जनपद के सभी थानों,चौकियों,पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस लाइन पौड़ी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर मौन धारण किया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य,अहिंसा,शांति और मानवता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्मिकों ने अमर शहीदों के त्याग,साहस और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शहीद दिवस का यह आयोजन देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश देता
Spread the love