प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार को नशा मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में पथरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को भट्टीपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।आरोपी का नाम पता संजय पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम भुवापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार,पुलिस टीम कानि सुरेश रावत,कानि वीरेन्द्र चौहान।
Spread the love
प्रदीप कुमार पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार को नशा मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में पथरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को भट्टीपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।आरोपी का नाम पता संजय पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम भुवापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार,पुलिस टीम कानि सुरेश रावत,कानि वीरेन्द्र चौहान।