Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।नागेन्द्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से धनकुराली में आगामी 6 से 8 फरवरी तक तीन दिवसीय जगदी माता का यज्ञ आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को धनकुराली गांव में नागेन्द्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेवाड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पंचों ने निर्णय लिया है कि तीन दिवसीय जगदी माता यज्ञ में नागेन्द्र देवता डोली के साथ जगदी माता व शिव शक्ति की डोली अपने अपने नीज निशाणोंं व पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ धनकुराली जगदी माता मंदिर में पहूंचेंगी। जहां विद्वान आचार्यगण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर यज्ञ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह राणा,रावल बसंत सिंह राणा,प्रधान धनकुराली सूबेदार नरेन्द्र सिंह राणा,पूर्व प्रधान व समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री धूम सिंह राणा,प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,पूर्व प्रधान मखेत अषाढ़ सिंह राणा,पूर्व प्रधान उरोली दरमान सिंह राणा,मालचंद सिंह रावत,प्रधान जखोली नरेन्द्र सिंह चौहान,अवतार सिंह,पूर्व प्रधान प्रेमदत्त ममगांई,पूर्व प्रधान गोर्ती किशन सिंह नेगी,मोहन सिंह नेगी कोटी,नीरज,लक्की सिंह,शुभम कैंतुरा,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp