Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रेनबो पब्लिक स्कूल,टिहरी गढ़वाल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित SOF अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड्स 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य ओलंपियाड,अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड तथा अंतरराष्ट्रीय अंग्रेज़ी ओलंपियाड में उल्लेखनीय रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत,शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय और ज़ोनल स्तर पर प्रभावशाली स्थान हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य ओलंपियाड में कक्षा 12 की गार्गी बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 1431 और ज़ोनल रैंक 121,अनुष्री पुरवार ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 1619 और ज़ोनल रैंक 139 तथा आदित्य सिंह पुंडीर ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 1279 और ज़ोनल रैंक 110 प्राप्त की। अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में कक्षा 3 की आरुषि ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 584 और ज़ोनल रैंक 156 हासिल की। कक्षा 5 के विराज घिल्डियाल ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 2937 और ज़ोनल रैंक 492, अर्पित सिंह ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 2521 और ज़ोनल रैंक 343 तथा यशिका पंवार ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 2689 और ज़ोनल रैंक 398 प्राप्त की। कक्षा 6 के चिराग खत्री ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 1784 और ज़ोनल रैंक 157, मुस्कान गुरंग ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 3490 और ज़ोनल रैंक 610 तथा काश्वी भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 3230 और ज़ोनल रैंक 513 हासिल की। कक्षा 8 के देवेश रावत ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 1881 और ज़ोनल रैंक 161 प्राप्त की।अंतरराष्ट्रीय अंग्रेज़ी ओलंपियाड में कक्षा 5 के विराज घिल्डियाल ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 2840 और ज़ोनल रैंक 424, कक्षा 6 के सूर्यांशु ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 3780 और ज़ोनल रैंक 630, कक्षा 7 की आराध्या कुक्साल ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 4288 और ज़ोनल रैंक 598 तथा कक्षा 8 के अनिरुद्ध चमोली ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 2711 और ज़ोनल रैंक 451 प्राप्त की। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी सफल विद्यार्थियों को कक्षा टॉपर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp