प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूल–कॉलेजों में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिकाओं एवं कैलेंडरों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी छात्र–छात्राओं और शिक्षकों तक पहुंचाई गई। जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह के समन्वय से डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन हरिद्वार एवं डायनेमिक स्पोर्ट्स क्लब,मिस्सरपुर की सचिव,राष्ट्रीय कोच एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक आरती सैनी ने अपने खिलाड़ियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान चलाया। उन्होंने विद्यालयों में आत्म सुरक्षा एवं मार्शल आर्ट वुशु का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिकाओं और कैलेंडरों का व्यापक वितरण किया। आरती सैनी ने बताया कि प्रथम चरण में श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज एवं आदर्श इंटर कॉलेज में पुस्तिकाओं और कैलेंडरों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में विकास पुस्तिका एवं कैलेंडर वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इन प्रकाशनों के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में इस प्रकार की सामग्री पहली बार पहुंची है,जिसकी सभी ने सराहना की। आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी कहा कि कैलेंडर और पुस्तिकाओं के वितरण से शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं छात्र–छात्राएं लाभान्वित होंगे। छात्राओं ने बताया कि इन पुस्तिकाओं के माध्यम से उन्हें राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी मिली है, जिसे वे अपने परिवार और गांव तक पहुंचाएंगी। आरती सैनी ने कहा कि खिलाड़ी और कोच जनकल्याणकारी नीतियों को जन–जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रशिक्षण के साथ-साथ जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।
Spread the love