श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 2 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान आगामी शारदीय कांवड़ मेला के समय लागू की जाने वाली रूट व्यवस्था और यातायात डायवर्जन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ यातायात द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों से संवाद करते हुए भारी वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिस द्वारा तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी दी गई तथा वाहनों के लिए निर्धारित एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया।बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरान पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया,ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। गोष्ठी में निरीक्षक यातायात संदीप नेगी,प्रभारी रानीपुर शांति कुमार,थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा सहित सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love