Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी, पूर्व उपाध्यक्ष क्षेत्रपाल भण्डारी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे ने कहा कि विधिक व्यवस्था और अधिवक्ता समाज के इतिहास में यदि किसी नाम ने निरंतर संघर्ष,निष्ठा और नेतृत्व के बल पर अपनी अमिट छाप छोडी है तो वह नाम है अर्जुन सिंह भण्डारी एडवोकेट पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड अतः बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड का आगामी 17 फरवरी को होने वाला चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं,बल्कि अधिवक्ता समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाला अवसर है। ऐसे निर्णायक समय में अर्जुन सिंह भण्डारी जैसे अनुभवी,कर्मठ और दूरदर्शी नेतृत्व को भारी मतों से विजयी बनाना अधिवक्ता हित में अत्यंत आवश्यक है,अर्जुन सिंह भण्डारी एडवोकेट का विधिक जीवन दशकों के अनुभव से परिपक्व हुआ है,उन्होंने न केवल एक सफल अधिवक्ता के रूप में कार्य किया बल्कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के चेयरमैन रहते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं,अधिकारों और सम्मान के लिए सशक्त आवाज उठाई चाहे युवा अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण और कल्याण की बात हो,वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान की,या न्यायालयों में मूलभूत सुविधाओं की अर्जुन सिंह भण्डारी ने हर मंच पर अधिवक्ता समाज की समस्याओं को गंभीरता से रखा है। उन्होनें कभी पद को सत्ता नहीं बल्कि सेवा का माध्यम माना है अतःअर्जुन सिंह भण्डारी का विजयी होना पूरे उत्तराखण्ड के अधिवक्ता समाज की जीत होना है उनका अनुभव ईमान्दारी और संघर्षशील व्यक्तित्व बार काउंसिल को मजबूती प्रदान करेगा। अतः हम उत्तराखण्ड के समस्त सम्मानित अधिवक्ताओं से अपील करते हैं कि आगामी बार काउंसिल चुनाव में क्रमांक सं.-11 पर अपना प्रथम वरीयता (01) का मत देकर अर्जुन सिंह भण्डारी को भारी मतों से विजयी बनाऐं एवं बार काउंसिल ऑफ उत्ताखण्ड को सशक्त बनायें इस अवसर पर संरक्षकर अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,पूर्व उपाध्यक्ष्स क्षेत्रपाल भण्डारी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुरेंद्र सिंह रौथाण एडवोकेट,विकास कठैत एडवोकेट,ओम प्रकाश मैठाणी एडवोकेट,नितेश भारती एडवोकेट,राखी रॉय एडवोकेट,गौरव उपाध्याय एडवोकेट, राजेश जैन एडवोकेट,बलबीर सिंह रौतेला,एस.पी.शुक्ला एडवोकेट,रतन सिंह बिष्ट,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp