श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ज्वालापुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की महिला एवं बाल अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।दिनांक 16 जनवरी 2026 को वादिया ज्वालापुर की एक नाबालिग बालिका लगभग 9 वर्ष के साथ छेड़छाड़ की घटना के संबंध में शिकायत कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को दिए। निर्देशों के अनुरूप प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललिता चुफाल और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 1 फरवरी 2026 को आरोपी नसीम फारूखी,पुत्र स्वर्गीय अनवर फारूखी,निवासी मोहल्ला अबाबनगर,कोतवाली ज्वालापुर,हरिद्वार को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार सभी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक ललिता चुफाल,कांस्टेबल अमित गौड,कांस्टेबल राजेश बिष्ट।
Spread the love