श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ज्वालापुर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लाल पुल पार कर नहर पटरी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महिपाल निवासी फलोदी नैटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है,जो वर्तमान में रावली महदूद क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के पास से गांजे के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी का नाम पता महिपाल निवासी ग्राम फलोदी नैटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवास रावली महदूद क्षेत्र हरिद्वार, बरामदगी दो किलो से अधिक अवैध गांजा एक मोबाइल फोन,पुलिस टीम उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय,हेड कांस्टेबल हिमेश चन्द्र,कांस्टेबल दीपक चौहान।
Spread the love