Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल में नगर निगम बोर्ड के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह चौक पीपलचौरी क्षेत्र में नगर निगम तिराहा और पौड़ी बस अड्डे के समीप बनाया जा रहा है। भूमि पूजन के अवसर पर पीपलचौरी क्षेत्र में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान नगर की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने किया। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद उनकी पहली घोषणा महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण को लेकर थी,जिसे अब अमल में लाते हुए निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह चौक सामाजिक समरसता,आस्था और सम्मान का प्रतीक बनेगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर द्वारा शहर के चहुंमुखी विकास,सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। भूमि पूजन और सुंदरकांड पाठ के माध्यम से नगर की सुख-शांति और प्रगति की कामना की गई है। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के परिवारजन,नगर निगम के पार्षद,निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नगरवासियों ने नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए महापौर को बधाई दी। सुंदरकांड पाठ में संकटमोचन सेवा दल कमलेश्वर का विशेष सहयोग रहा। सेवा दल के अध्यक्ष भगवती सिंह कठैत,राजेंद्र बर्थवाल,आशीष उनियाल और हरि सिंह बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद विजय चमोली,राजकुमार,विकास चौहान, सुमित बिष्ट,प्रमेश चमोली,आशीष नेगी,अनुराग चौहान,नरेंद्र सिंह रावत,धर्म सिंह रावत,रमेश रमोला,पंकज सती,दिनेश पटवाल और सुनीता गैरोला सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp