Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में साइबर अपराध और बाल विवाह पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम,साइबर क्राइम एवं पोक्सो एक्ट की जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा बताया गया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में विगत चार महीनों में वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा 20 बाल विवाह रोक जा चुके हैं और भविष्य में जनपद में एक भी बाल विवाह न होने पाए इस हेतु प्रत्येक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सुरेंद्र रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को 1098 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा दी जा रही सेवाओं तथा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। बाल कल्याण समिति के सदस्य डीएस रावत द्वारा जनपद में बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp