ऊखीमठ में आयोजित तहसील दिवस में 27 शिकायतें दर्ज 19 का मौके पर निस्तारण
प्रदीप कुमार
ऊखीमठ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक कार्यालय में आज अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।इस अवसर पर एडीएम श्याम सिंह राणा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें,ताकि आम जनता को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।तहसील दिवस के दौरान संयुक्त व्यापार सभा अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण ने वर्ष 2013 की आपदा में अति प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उस दौरान स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था,और आज भी कई व्यापारी पुनर्वास की प्रतीक्षा में हैं।प्रशासक उनियाणा महावीर सिंह पंवार ने ऊखीमठ-मनसुना-जुगासू-उनियाणा मोटर मार्ग पर उगी झाड़ियों और बंद पड़ी नालियों को जल्द साफ करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।डूंगर गांव के निवासी प्रेमलाल ने 31 जुलाई 2024 को आई आपदा में हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा दिए जाने की मांग की।वहीं तिनसोली गांव के ग्रामीणों ने उनके घोड़े-खच्चरों को केदारनाथ यात्रा में शामिल किए जाने की अनुमति देने की अपील की।चिलोड़ी ग्राम सभा की प्रसासक सरिता देवी ने अपने क्षेत्र में बीएसएनएल टावर निर्माण की धीमी गति को लेकर चिंता व्यक्त की और मांग की कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा कर जनसंचार व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए,उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला,तहसीलदार प्रदीप नेगी,प्रशिक्षु एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी,खंड विकास अधिकारी अनुष्का,मुख्य शिक्षा अधिकारी पर्वेंद्र बिष्ट,थाना प्रभारी (SHO) मुकेश चौहान,प्रधान संगठन संरक्षक संदीप पुष्पवाण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love