श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर निगम द्वारा संचालित एबीसी अभियान प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत आवारा कुत्तों का मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से उपचार और बंध्याकरण किया जा रहा है। नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि गौशाला के समीप नवनिर्मित एबीसी सेंटर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा आवारा कुत्तों का उपचार शुरू कर दिया गया है। अभियान के अंतर्गत आज 10 आवारा कुत्तों का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। उन्होंने बताया कि एबीसी सेंटर में 50 से अधिक कुत्तों को रखने की क्षमता है। वर्तमान में विशेषज्ञ पशु चिकित्सक और उनकी टीम को नगर निगम द्वारा तैनात किया गया है। यह अभियान 15 दिन से एक माह की अवधि तक संचालित किया जाएगा। महापौर आरती भंडारी ने एबीसी अभियान को शहर के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों का उपचार पूरी तरह मानवीय और वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने पालतू कुत्तों को लावारिस न छोड़ें, अन्यथा उन्हें भी एबीसी सेंटर लाया जाएगा। महापौर ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या हो तो नागरिक नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 9870666323 पर सूचना दे सकते हैं या मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। नगर निगम का उद्देश्य जनसहयोग से शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित बनाना है।
Spread the love