Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के हरजोली झोझा गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी,वहीं अरबी मदरसे में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी इसका विशेष लाभ मिलेगा। सड़क के उद्घाटन से पूर्व राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का ग्रामीणों ने पगड़ी,फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में बरसात और कीचड़ के कारण अरबी मदरसे में जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था,जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया गया है। सड़क के निर्माण से अब क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कारी मेहताब,कारी मुराद,भूट्टू प्रधान,इकराम प्रधान,तालिब,जमशेद,रहमान, जाबिर,राशन डीलर,हाजी जमशेद,हाजी रियासत,डॉक्टर गयूर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp