श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में चित्तौड़गढ़,राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 के लिए प्रतिभागियों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं के निर्देशन में एसीएल सभागार में सोमवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का ऑडिशन आयोजित किया गया। मेवाड़ विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय नंदलाल गड़िया स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 के लिए विश्वविद्यालय से प्रतिभागियों के पंजीकरण आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑडिशन में भाग लिया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 और 28 फरवरी 2026 को मेवाड़ विश्वविद्यालय,चित्तौड़गढ़ राजस्थान में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डॉ.सविता भंडारी ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की रूपरेखा,समय-सीमा, इंटरजेक्शन,विषय-वस्तु की तार्किक संरचना और प्रस्तुति कौशल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस वर्ष वाद-विवाद का विषय क्या भारत में जन-कल्याणकारी योजनाएँ केवल वोट बटोरने का माध्यम बन गई हैं रखा गया है। ऑडिशन के दौरान छात्र-छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यमों में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रो.महेंद्र बाबू एमबीए विभाग,डॉ.राकेश नेगी राजनीति विज्ञान विभाग और डॉ.नितेश बौठियाल अंग्रेज़ी विभाग शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को भाषा की शुद्धता के साथ-साथ आत्मविश्वास, तथ्यपरकता,स्पष्टता और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.कपिल पंवार और डॉ.सविता भंडारी द्वारा किया गया।
Spread the love