श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में 6 फरवरी 2026 को हुए झगड़े और मारपीट के मामले में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में घायल हुए कुछ व्यक्तियों को पुलिस द्वारा तत्काल सरकारी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। घटना के संबंध में वादी अमजद निवासी घोसीपुरा की ओर से कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया गया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी,जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटनाक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपित पक्ष के लोगों की पहचान और तलाश की गई,जिसके क्रम में प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नूर हसन पुत्र हनीफ निवासी घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम उप निरीक्षक वीरपाल सिंह,उप निरीक्षक राम बहादुर,कांस्टेबल किशन देव राणा,कांस्टेबल मोहम्मद आमिर।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में 6 फरवरी 2026 को हुए झगड़े और मारपीट के मामले में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में घायल हुए कुछ व्यक्तियों को पुलिस द्वारा तत्काल सरकारी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। घटना के संबंध में वादी अमजद निवासी घोसीपुरा की ओर से कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया गया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी,जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटनाक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपित पक्ष के लोगों की पहचान और तलाश की गई,जिसके क्रम में प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नूर हसन पुत्र हनीफ निवासी घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम उप निरीक्षक वीरपाल सिंह,उप निरीक्षक राम बहादुर,कांस्टेबल किशन देव राणा,कांस्टेबल मोहम्मद आमिर।