श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रांतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र/मतदेय स्थल के लिए फार्म आईडी बीएलए 2 में बूथ लेवल एजेंट बीएलए नियुक्त किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है,जिसके लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए को एसआईआर गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है की जिन्होंने अभी तक सभी मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के लिए बीएलए की नियुक्ति नहीं की गई है वह एक सप्ताह के भीतर बीएलए 2 कि तैनाती अनिवार्य रूप से कर ले तथा तैनात किए गए बीएलए की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा,जिसमें प्रत्येक विधानसभा वार/मतदेय स्थल वार बीएलए की नियुक्ति करवाने हेतु निर्धारित प्रारूप बीएलए 2 संशोधित प्रारूप जिसमें फोटो और मोबाइल नंबर आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंटों को संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल के अधिकारियों बीएलओ के साथ काम करते हुए मतदाता सूची में प्रविष्टि को शामिल करने हटाने संशोधित करने और स्थानांतरित करने के लिए आवेदन दाखिल करने में मतदेय केंद्र के पात्र नागरिकों का मार्ग दर्शन और सहायता करने का कार्य करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिन राजनीतिक दलों द्वारा अभी तक किसी भी विधानसभा के मतदान स्थलों के लिए बीएलए की नियुक्ति नहीं की गई है,ऐसे राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी सुशील त्यागी राजकुमार गौरव वर्मा कांग्रेस के पदाधिकारी बीएस तेजयान चंद्रपाल सिंह संतोष कुमार सीपीआई एम के पदाधिकारी राजीव गर्ग सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love