Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी महाशिवरात्रि पर्व और शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण,सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार ने थाना लक्ष्मणझूला में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि पर्व अवधि में उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखते हुए ड्यूटी स्थलों पर समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें। पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन,यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था के सुव्यवस्थित संचालन,संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सतत निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति से त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटने,संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए। सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने को भी कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिस कर्मियों को समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp