श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में गठित टीम ने सिडकुल स्थित वीएलसीसी कंपनी में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान एड टीएसआई प्रदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल दीपक चमोली ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।ऑडियो-वीडियो माध्यम से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने कोहरे में रिफ्लेक्टर बेल्ट का उपयोग करने वाहन को निर्धारित नियमों के अनुरूप चलाने तथा सड़क पर स्वयं और अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही ट्रैफिक संकेत सिग्नल लाइट गोल्डन ऑवर और गुड सेमेरिटन जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वीएलसीसी सिडकुल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जानकारी को उपयोगी बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्लांट हेड दीपेश बिष्ट ने यातायात पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
Spread the love