Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर बाजार क्षेत्र में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित होगा। सम्मेलन के संयोजक गणेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आदिती पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने कहा कि गोला बाजार में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन जागर धार्मिक संगीत एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही हिंदुत्व के मूल स्वरूप सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक समरसता पर संत-महात्माओं एवं विद्वानों द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे, जिससे समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के संत-महात्माओं के सम्मेलन में पहुंचने की प्रबल संभावना है। संतों के सान्निध्य में आयोजित यह सम्मेलन क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक जागरण का केंद्र बनेगा। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक मोहित हिंदू सम्मेलन समिति के कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल देवेंद्र मणि मिश्रा संजय गुप्ता संरक्षक गिरीश पैन्यूली वासुदेव कंडारी अजब सिंह रावत जय बल्लभ पंत दिनेश असवाल झाबर सिंह रावत और सुधीर जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के सुझाव दिए। सम्मेलन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। आयोजकों का विश्वास है कि यह हिंदू सम्मेलन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को भी नई मजबूती प्रदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp